Credit Card Fraud: आज के डिजिटल युग में जहां बैंकिंग से जुड़े काम घर बैठे आसान हो गए हैं, वहीं साइबर ठगों का जाल भी तेजी से फैल रहा है। ये जालसाज अक्सर अनजान नंबरों से फोन कर आपको लुभावने क्रेडिट कार्ड ऑफर्स का लालच देते हैं और खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपका भरोसा जीत लेते हैं। इसके बाद, वेरिफिकेशन के नाम पर चालाकी से आपकी निजी और गोपनीय जानकारी हासिल कर ली जाती है।
इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए यह समझना जरूरी है कि बैंक कभी भी आपसे फोन पर निजी जानकारी नहीं मांगता। सतर्कता और सावधानी ही आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का एकमात्र प्रभावी रास्ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।