फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fuel Stock In India: देश में अभी कितना पेट्रोल-डीजल बचा है? फेक खबरों से दूर यहां जानें सच्चाई

Tue, 12 May 2026 12:37 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Oil Reserve: अगर आप भी इस बात को लेकर चिंता कर रहे हैं कि देश में पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है, तो ऐसी अफवाहों से दूर रहें और इन पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कितना पेट्रोल और डीजल बचा हुआ है? - फोटो : Amar Ujala AI
India Mein Petrol Diesel Kitna Bacha Hai: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से लगभग पूरी दुनिया पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत से जूझ रही है। कई देशों में तो कई तरह के प्रतिबंध तक लगाए गए हैं। ऐसे में भारत में भी लोगों को लग रहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की किल्लत है।

इसको लेकर अगर आपको भी कोई कंफ्यूजन है, तो आपके लिए जानना ये जरूरी हो जाता है कि ऐसा कुछ नहीं है। क्योंकि इसको लेकर सरकार ने बताया है कि दे में कितना पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का स्टॉक बचा है। चलिए जानते हैं भारत में कितने दिनों का स्टॉक बचा है...
विज्ञापन

2 of 5
भारत में कितना पेट्रोल और डीजल बचा हुआ है? - फोटो : Adobe Stock
देश में कितना बचा है पेट्रोल-डीजल?
  • पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने जानकारी दी कि भारत के पास कितना पेट्रोल-डीजल और एलपीजी बची है
  • उन्होंने साफ किया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बाद भी भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह से मतबूत है
विज्ञापन

3 of 5
भारत में कितना पेट्रोल और डीजल बचा हुआ है? - फोटो : Adobe Stock
  • सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि भारत के पास मौजूदा समय में 60 दिनों का कच्चा तेल बचा है
  • साथ ही भारत के पास 60 दिनों की नैचुरल गैस बची है
  • जबकि, 45 दिनों का एलपीजी स्टॉक देश में मौजूद है
  • इसलिए किसी को भी ये चिंता करने की जरूरत नहीं है कि देश में स्टॉक खत्म हो गया है

4 of 5
भारत में कितना पेट्रोल और डीजल बचा हुआ है? - फोटो : Adobe Stock
  • सरकार की तरफ से ये भी साफ किया गया है कि ईंधन की राशनिंग यानी सप्लाई सीमित करने की कोई योजना नहीं है
  • इसलिए लोगों को पैनिक खरीदारी यानी घबराहट में खरीदारी करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा
क्यों की पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील?
  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि जब देश में सबकुछ पर्याप्त है, तो फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन के संयमित उपयोग की अपील क्यों की?
  • माना जा रहा है कि पीएम ने ऐसा इसलिए किया है ताकि देश की विदेशी मुद्रा और संसाधनों को बचाया जा सके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें