Benefits of FRLS Wiring For Home Safety: घर बनाते समय हम पेंट, फर्नीचर और टाइल्स पर तो लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन दीवारों के अंदर दौड़ने वाली बिजली की तारों (वायरिंग) की गुणवत्ता को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग घरों में होने वाले हादसों का सबसे बड़ा कारण है।
साधारण पीवीसी तार आग लगने पर न केवल तेजी से जलते हैं, बल्कि उनसे निकलने वाला घना काला धुआं दम घोंटने का काम करता है। यहीं पर 'FRLS' (फ्लेम रिटार्डेंट लो स्मोक) तार एक जीवनरक्षक विकल्प के रूप में सामने आते हैं।
सुरक्षित घर के लिए FRLS वायरिंग अब एक विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गई है। ये तार विशेष रसायनों से बने होते हैं जो आग को फैलने से रोकते हैं और धुएं के स्तर को न्यूनतम रखते हैं, जिससे आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकलने का कीमती समय मिल जाता है।