फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge Tips: फ्रिज के अंदर वाली लाइट हो जाए खराब तो क्या ठंडा नहीं करता फ्रिज? यहां जानें

Fri, 19 Jun 2026 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fridge Mein Light Kharab Hone Par Kya Problem Hoti Hai: कई बार फ्रिज के अंदर की लाइट खराब हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को लगता है कि फ्रिज खराब हो गया है और अब कूलिंग नहीं करेगा।
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज की लाइट खराब होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Fridge Tips And Tricks: ठंडा पानी चाहिए या सब्जियों को लंबे समय के लिए स्टोर करना हो ताकि वे खराब न हो, तो इसके लिए लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। पर अगर फ्रिज खराब हो जाए तो इसमें खर्चा भी काफी हो जाता है।

जैसे- अगर फ्रिज के अंदर वाली लाइट यानी वो लाइट जो फ्रिज का गेट खुलने पर जल जाती है और बंद होने पर बंद हो जाती है, ये लाइट अगर खराब हो जाती है। तो कई लोग सोचते हैं कि फ्रिज अब कूलिंग नहीं करेगा यानी फ्रिज खराब हो गया है। तो चलिए जानते हैं क्या सच में ऐसा होता है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज की लाइट खराब होने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock
क्या काम होता है फ्रिज के अंदर वाली लाइट का?
  • फ्रिज के अंदर जो छोटी लाइट होती है, वो रोशनी के लिए होती है
  • इसके बटन को इस तरह से सेट किया जाता है कि फ्रिज का दरवाजा खुलने पर ये जल जाती है और गेट बंद होने पर लाइट बंद हो जाती है
  • इस लाइट का काम फ्रिज के अंदर उजाला करना है
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज की लाइट खराब होने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock
क्या लाइट खराब होने पर फ्रिज नहीं करता कूलिंग?
  • नहीं, ऐसा नहीं है
  • अगर फ्रिज के अंदर की लाइट खराब हो जाती है, तो इसका फ्रिज की कूलिंग पर कोई असर नहीं पड़ता है
  • लाइट नहीं जलने पर आपको सिर्फ बल्ब बदलवाना होता है

4 of 5
फ्रिज की लाइट खराब होने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock
  • अगर फ्रिज के अंदर की लाइट खराब हो गई है और कूलिंग भी कम हो रही है
  • ऐसे में लाइट से इसका कोई लेना-देना नहीं होता
  • बल्कि, दिक्कत फ्रिज के कूलिंग पंखे में या कंप्रेसर में हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज की लाइट खराब होने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock
कूलिंग कम होने के क्या कारण हो सकते हैं?
  • फ्रिज को आपने कम नंबर पर कर रखा है और गर्मी अधिक हो, तो कूलिंग कम हो सकती है
  • फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद न हुआ हो
  • फ्रिज की गैस निकल गई हो
  • फ्रिज के कंप्रेसर में दिक्कत आ रही हो आदि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें