फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अगर फ्रिज से आ रही है इस तरह की आवाज, तो तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 18 May 2023 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Refrigerator - फोटो : Istock
आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में फ्रिज है। खाने, सब्जी या किसी दूसरी चीज को खराब होने से बचाने के लिए हम उसको फ्रिज में रखते हैं। खासकर गर्मियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। पानी को ठंडा करने से लेकर कोल्ड ड्रिंक और आदी दूसरी चीजों को हम इसमें रखते हैं। वहीं फ्रिज का इस्तेमाल करने के साथ-साथ इसकी देखभाल करना भी काफी जरूरी है। अगर फ्रिज में किसी प्रकार की दिक्कत आ जाए। ऐसे में एक बड़े नुकसान का सामना हम लोगों को करना पड़ता है। अक्सर देखने को मिलता है कि फ्रिज में से कट कट की आवाज आती रहती है। वहीं कभी आपने इस बात पर विचार किया है? आखिर ऐसा होता क्यों है और इस तरह की आवाज आने पर हमको क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Refrigerator - फोटो : Istock
घर में जब वोल्टेज ठीक प्रकार से नहीं आता है। इस कारण फ्रिज का कंप्रेसर चालू नहीं होता। इसी वजह से फ्रिज से कट कट जैसी आवाजें आती हैं। वहीं अगर फ्रिज का कनेक्शन लूज हो जाता है। इस स्थिति में भी फ्रिज से इस तरह की आवाज आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Refrigerator - फोटो : Istock
ऐसे में आपको इस पॉइंट को चेक करके फ्रिज के कनेक्शन को ठीक ढंग से लगाना चाहिए। इसके अलावा ओवरलोड प्रोटेक्टर के खराब होने के बाद भी फ्रिज से इस तरह की आवाजें आती हैं। ऐसे में आपको इसको तुरंत ठीक कराना चाहिए। 

4 of 5
Refrigerator - फोटो : Istock
वहीं कंडेंसर कॉइल लूज होने की स्थिति में भी इस तरह की आवाजें आती हैं। ऐसा अक्सर देखने को मिला है कि फ्रिज का कंप्रेसर ठीक ढंग से नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Refrigerator - फोटो : Istock
वहीं चारों माउंटिंग बोल्ट फिक्स नहीं होते हैं। ऐसे में फ्रिज से इस तरह की आवाजें आने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत इस समस्या को ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें