Prank Video Rules And Regulations: जब से सोशल मीडिया आया, जब से लोग यहां पर अलग-अलग तरह की वीडियो बनाकर डालते हैं। लोग अपने पेज, चैनल आदि बनाकर एक बीट चुनते हैं और फिर उसी पर वीडियो बनाते हैं और लोगों का मनोरंजन करने के अलावा अच्छी कमाई भी करते हैं। कोई पॉडकास्ट वीडियो बनता है, तो कोई हंसी-मजाक के एपिसोड। यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोग प्रैंक वीडियो भी डालते हैं।
पर क्या आप जानते हैं हाल ही में फ्रांस में एक व्यक्ति को प्रैंक करने पर जेल हो गई? जी हां, दरअसल ये व्यक्ति लोगों को सड़क पर खुलेआम सिरिंज प्रैंक करता था जिसमें वो लोगों को सुई लगाने का नाटक करता था। हालांकि, सिरींज खाली होती थी। वे पेरिस में ऐसी वीडियो बना रहा था, लेकिन अब इसके लिए उन्हें जेल की सजा सुनाई गई है। ऐसे में अगर आप भी प्रैंक वीडियो बनाते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या इसको लेकर कोई नियम हैं और अगर हां, तो वो क्या हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...