Ayushman Card Free Treatment Limit: आज के समय में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसके इलाज पर कितन पैसे खर्च होंगे ये कह पानी मुश्किल है, क्योंकि कई बीमारियां ऐसी हैं जिनका इलाज मिलना मुश्किल है तो कई बीमारियों के इलाज में काफी पैसे लगते हैं। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनके लिए महंगी बीमारियों का इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सरकार कई सरकारी अस्पताल चलाती है।
यही नहीं, सरकारी अस्पताल के अलावा अब ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो लोग अपना इलाज करवाने में असमर्थ होते हैं। ये आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे आप कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल (जो अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड से साल भर में कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और आपके मुफ्त इलाज का खर्च कौन उठाता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...