फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की सरकार ने बढ़ाई तारीख, इस डेट से पहले करा लें अपडेट

Thu, 21 May 2026 07:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Update Aadhaar Online: आधार कार्ड से जुड़े कुछ नए अपडेट आए हैं जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। फ्री में अपडेट के साथ-साथ आधार कार्ड का अब एप भी बदल गया है। आइए जानत े हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhar Update - फोटो : AI
Free Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज के समय में देश के हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेज बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने देशवासियों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार ने आधार कार्ड में मुफ्त दस्तावेज अपडेट करने की अंतिम तारीख को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। 

पहले यह सुविधा 15 जून 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब आम लोग बिना कोई शुल्क दिए अपने आधार को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। सरकार का मकसद यह है कि जिन लोगों के आधार पुराने हो चुके हैं, वे अपनी सही पहचान और पते को दोबारा सत्यापित करा सकें।
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
अब कब तक मुफ्त में करा सकते हैं अपडेट?
  • चुनाव आयोग और सरकार के नए फैसले के अनुसार, अब आप 14 जून 2027 तक अपने आधार कार्ड को बिल्कुल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।  
  • यूआईडीएआई ने आम जनता से मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए इस समयसीमा को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ाया है।
  • ऐसे नागरिक जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में एक बार भी अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें यह तुरंत करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करने का आसान तरीका
  • सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in/en) पर विजिट करना होगा।  
  • इसमें लॉग इन करने के बाद 'डॉक्यूमेंट अपडेट' विकल्प पर जाकर अपनी पहचान का प्रमाण (जैसे वोटर आईडी/पैन) और पते का प्रमाण अपलोड करके सबमिट कर दें।  

4 of 5
ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन या ऑफलाइन, कहां लगेगा कितना पैसा?
  • अगर आप स्वयं 'आधार' पोर्टल के जरिए ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करते हैं, तो कोई फीस नहीं देनी होगी।  
  • समय रहते ऑनलाइन अपडेट करने से आप कतारों में खड़े होने की परेशानी और एक्स्ट्रा पैसों के खर्च से बच सकते हैं।
  • अगर आप किसी नजदीकी आधार सेवा केंद्र या बैंक जाकर ऑफलाइन काम कराते हैं, तो आपको ₹75 का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकार ने जारी किया नया 'Aadhaar App' - फोटो : Amar Ujala
सरकार ने जारी किया नया 'Aadhaar App'
 
  • सरकार ने घोषणा की है कि पुराना 'mAadhaar' मोबाइल एप जल्द ही पूरी तरह से बंद होने जा रहा है।  
  • उपभोक्ताओं को अब गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से बिल्कुल नया और आधुनिक 'Aadhaar App' डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
  • नए ऐप में सुरक्षित क्यूआर कोड शेयरिंग, मजबूत प्राइवेसी कंट्रोल्स और बेहद आसान डिजिटल सेवाएं दी गई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें