Fraud Safety Tips: आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मोबाइल से जुड़े हैं। कोई कॉल करने के लिए, कोई गेम खेलने के लिए, कोई अपने अन्य कामों के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। यही नहीं, इसके आ जाने से कई तरह के काम चुटकियों में हो जाते हैं। मोबाइल में इंटरनेट की मदद से आप कई काम कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको कुछ एप अपने फोन में इंस्टॉल करना होती है। लेकिन क्या हर एक एप सुरक्षित है? क्या आपने हर एक एप को सुरक्षित जगह से डाउनलोड किया है? ये बात इसलिए हो रही है क्योंकि जालसाजों ने लोगों को ठगने के लिए कई ऐसे एप तैयार किए हैं, जो आपके पीठ पीछे पलक झपकते ही आपके बैंक खाते को खाली कर देते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...