दुनियाभर में जैसे-जैसे डिजिटलाइजेशन का दौर बढ़ा है, वैसे-वैसे ठगी के मामलों में भी काफी तेजी देखी गई है। साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगने के लिए आए दिन नये-नये पैंतरे आजमाते रहते हैं। लोगों ठगने के लिए जालसाज कभी एसएमएस का सहारा लेते हैं, तो कभी फर्जी कॉल के जरिए निशाना बना रहे हैं। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो, जिसका सामना इन फर्जी कॉल्स या एसएमएस से नहीं हुआ होगा। साइबर ठग आजकल तो सीधे बैंक के अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करने लगे हैं। बैंक अधिकारी बनकर ये जालसाज आपसे आपके अकॉउंट और कार्ड की जानकारी लेते हैं। इसके बाद आपके खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ठगों के पास जालसाजी का केवल एक ही तरीका नहीं है। ये लोग आपको ठगने के लिए कई तरह के तिकड़म आजमाते रहते हैं। इन दिनों कस्टमर केयर के नंबरों का इस्तेमाल करके लोगों को शिकार बनाने लगे हैं। आइए जानते हैं इससे बचने का तरीका...