फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Alert: अपने पैरेंट्स को बता दें इस फ्रॉड के बारे में, वरना एक क्लिक और बैंक खाता हो जाएगा खाली

Thu, 25 Jun 2026 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Parents Ko Fraud Se Bachane Ke Liye Kya Jankari Dein: आज के युवा तो कई तरह के फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जानते हैं, लेकिन क्या आपके पैरेंट्स इन फ्रॉड और इनसे बचने के तरीकों के बारे में जानते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
घर वालों को फ्रॉड से बचाने के तरीके? - फोटो : Amar Ujala AI
Fraud Awareness For Parents: आज के समय में कई तरह के फ्रॉड ऐसे हैं जो पलक झपकते ही हमारी जीवन भर की मेहनत की कमाई को मिनटों में चंपत कर कर सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप और आपके पैरेंट्स भी इन फ्रॉड के बारे में जाने और इनसे बचने के तरीकों के बारे में भी।

दरअसल, आज का समय अलग है और पैरेंट्स कई बार आजकल के फ्रॉड के बारे में ज्यादा नहीं जानते। ऐसे में मोबाइल पर किए गए एक क्लिक से वे अपनी जीवन भर की मेहनत की कमाई को गंवा सकते हैं। इसलिए आपको अपने पैरेंट्स को कुछ बातें बताना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं पैरेंट्स को क्या-क्या बताएं...
विज्ञापन

2 of 5
घर वालों को फ्रॉड से बचाने के तरीके? - फोटो : Adobe Stock
फ्रॉड से बचने के लिए पैरेंट्स को क्या-क्या बताना चाहिए?

नंबर 1
  • अपने पैरेंट्स को बताएं कि कोई भी आपको कॉल पर डराएं या लालच दे, तो उसकी बातों में न आएं
  • अगर आपको कोई पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करता है और डिजिटल अरेस्ट जैसी बातें करता है, तो समझ लें कि ये फ्रॉड है
  • उन्हें बताएं कि पुलिस, सीबीआई, कस्टम या किसी भी तरह का अधिकारी आपको डिजिटल अरेस्ट यानी कॉल पर अरेस्ट नहीं कर सकता
  • ऐसे कॉल आने पर तुरंत कॉल काट दें और अपने बच्चों को जानकारी दें
विज्ञापन

3 of 5
घर वालों को फ्रॉड से बचाने के तरीके? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • अपने पैरेंट्स को बताएं कि अगर आपके पास बैंक, गैस सिलिंडर, मोबाइल आदि किसी की भी केवाईसी का मैसेज आए तो उस पर क्लिक न करें
  • साथ ही किसी तरह का कॉल आए तो अपनी कोई भी जानकारी उन्हें शेयर न करें
  • अगर आपको कोई कॉल पर डराए कि आपका नंबर, बैंक खाता, डेबिट कार्ड आदि बंद हो जाएंगे, तो डरे नहीं बल्कि अपने बच्चों को इसकी जानकारी तुरंत दें

4 of 5
घर वालों को फ्रॉड से बचाने के तरीके? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • अक्सर पैरेंट्स किसी लॉटरी या लालच में फंस जाते हैं
  • पर उन्हें बताएं कि कोई किसी को मुफ्त में पैसे नहीं देता है
  • अगर आपके पास कभी कोई ऐसा कॉल आए कि आपकी लॉटरी लगी है, तो ऐसे कॉल पर कभी विश्वास न करें और न ही एडवांस फीस के नाम पर कोई अमाउंट दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर वालों को फ्रॉड से बचाने के तरीके? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • अपने पैरेंट्स को एक बात जरूर बताएं कि किसी भी अनजाने कॉल को उठाने से बचें
  • सिर्फ उन नंबर से बात करें जो आपके मोबाइल में सेव हैं
  • किसी भी अनजाने नंबर से कॉल या मैसेज आता है, तो उसे न उठाएं और न ही उन पर विश्वास करें
  • ऐसा करके भी आप अपने पैरेंट्स के साथ फ्रॉड होने से बचा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें