Delhi Earthquake Risk: हाल ही में वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। वहां से आ रही दिल दहला देने वाली तस्वीरों और हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका ने सोशल मीडिया पर सबको डरा दिया है। इस भयानक त्रासदी को देखकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के मन में भी पुरानी यादें और डर ताजा हो गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में भी समय-समय पर भूकंप के कई झटके महसूस किए जाते रहे हैं।
भौगोलिक बनावट के कारण दिल्ली हमेशा बड़े भूकंप के मुहाने पर खड़ी रहती है। देश में जोखिम के आधार पर अलग-अलग 'सीस्मिक जोन' बनाए गए हैं, जिनमें दिल्ली को बेहद संवेदनशील 'सीस्मिक जोन 4' में रखा गया है। इसका मतलब है कि यहां हाई-डैमेज रिस्क हमेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में पैनिक होने के बजाय बेहद सतर्क रहने की जरूरत होती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अलर्ट रहने के लिए भूकंप के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।