Unauthorized Transaction Fraud: आजकाल ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार जब हम अपना बैंक स्टेटमेंट चेक करते हैं, तो उसमें कोई ऐसा ट्रांजैक्शन दिखता है जो हमने किया ही नहीं होता।
बैंक खाते से बिना मर्जी के पैसे कट जाना किसी को भी तनाव में डाल सकता है। मगर ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत कदम उठाना बेहद जरूरी है। अगर समय रहते सही प्रक्रिया अपनाई जाए, तो आपका पैसा डूबने से बच सकता है और वापस भी मिल सकता है।