फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात जानना जरूरी है: गूगल पर भूलकर सर्च न करें ये 4 चीजें, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sat, 17 May 2025 07:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Google par kya search nahi karna chahiye: अगर हमें कुछ भी जानना होता है तो लोग मिनटों में गूगल पर सर्च कर लेते हैं और जानकारी ले लेते हैं, लेकिन आपको उन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है जो गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
गूगल पर किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
Google Alert: आज के इस दौर में हर कोई हर दिन कोई न कोई नई जानकारी जानने को उत्सुक रहता है, लेकिन ये जानकारी कोई व्यक्ति नहीं बल्कि लोग गूगल से ले लेते हैं। गूगल पर आपको हर तरह की जानकारी बेहद आसानी से मिल जाती है, बस इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर इंटरनेट चाहिए होता है।

इसके बाद आप गूगल पर जाकर जो जानना चाहते हैं वो जान सकते हैं। यहां से किसी जगह के बारे में जानकारी एकत्रित की जा सकती है या और भी बहुत कुछ, लेकिन अगर आप गूगल पर कुछ सर्च कर रहे हैं तो ये जान लें कि आपको कौन सी चीजें यहां सर्च करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
गूगल पर किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
भूलकर न सर्च करें गूगल पर ये चीजें:-

नंबर 1
  • अगर आप गूगल पर चीजें सर्च करने का शौक रखते हैं तो आपको थोड़ा सावधानी बरतनी है क्योंकि अगर आप गूगल पर बम कैसे बनता है जैसी चीज सर्च करते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ऐसा करके आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं। आपसे पूछताछ हो सकती है और आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती न करें।
विज्ञापन

3 of 5
गूगल पर किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • गलती से भी कभी गूगल पर चाइल्ड पॉर्न सर्च न करें, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल हो सकती है। यहां ये जान लें कि पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना या अपने पास सुरक्षित रखना कानूनन अपराध है। इसको लेकर भारत का कानून बिल्कुल साफ है जिसके तहत आपको 5-7 वर्ष की जेल भी हो सकती है।

4 of 5
गूगल पर किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • जब हम बीमार होते हैं या कोई दिक्कत होती है तो कई लोग गूगल पर दवा सर्च कर लेते हैं और फिर मेडिकल स्टोर से उसे लेकर खा लेते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। दवा के भरोसे कभी न रहें, अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें न कि गूगल से।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गूगल पर किन चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • अगर आप गूगल पर किसी आतंकी संगठन से जुड़ने के तरीके के बारे में जानने के लिए इसे गूगल पर सर्च करते हैं तो आपका दिक्कत में पड़ना तय है। आप सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर पर आ सकते हैं और आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें