फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Tips: घर में लेकर आए हैं नया डॉग तो इन चार बातों को जरूर जान लें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Sat, 13 Aug 2022 05:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर में डॉग पलाते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में - फोटो : Amar Ujala
Tips For Dog Owner: आज के समय में आप देखेंगे, तो काफी संख्या में लोग अपने पास डॉग रखना पसंद करते हैं। ग्रमीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोग डॉग पालते हैं। डॉग की कई तरह की नस्ल आती हैं, जिन्हें लोग घरों में पालते हैं। लेकिन एक चीज काफी देखी जाती है कि लोग घर पर डॉग ले तो आते हैं, लेकिन उसे ठीक ढंग से रख नहीं पाते क्योंकि वो कई चीजों को लेकर उलझन में रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि अगर आप घर में डॉग लेकर आ गए हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि डॉग को घर में लाने के बाद आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
घर में डॉग पलाते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में - फोटो : amar ujala
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

वैक्सीनेशन जरूरी
  • अगर आप घर में डॉग लेकर आ गए हैं, तो आपको ये ध्यान रखना है कि डॉग का वैक्सीनेशन जरूर हो। इसके लिए दो बातों का ध्यान रखें। पहला कि अगर आप 2 महीने से छोटा डॉग लाते हैं, तो फिर आपको इसकी वैक्सीनेशन करवाना होता है जिसमें मौजूदा समय में वैक्सीन लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
घर में डॉग पलाते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में - फोटो : istock
  • दूसरा अगर आप बड़े डॉग को लेकर घर में आए हैं, तो आपको ये जान लेना चाहिए कि उसे सारी वैक्सीन लगी हो। इसके लिए आप उसका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जरूर लें। ये सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी है।

4 of 6
घर में डॉग पलाते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में - फोटो : istock
आदतें
  • अब जब आप घर पर डॉग लेकर आए हैं, तो ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उसको अच्छी आदतें सिखाएं क्योंकि जैसा आप डॉग को सिखाएंगे वैसा वो रहेगा। डॉग को गलत बातों पर डांटना चाहिए, उसे बांधने की आदत डालनी चाहिए आदि।
विज्ञापन

5 of 6
घर में डॉग पलाते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में - फोटो : Pixabay
पड़ोसियों का ख्याल
  • घर में डॉग लाने के बाद आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप पड़ोसियों की सुरक्षा का ध्यान रखें, और आपके डॉग से कोई डरे न और न ही आपका डॉग किसी को काटे। इसलिए डॉग को लोगों के बीच न छोड़ें और घर में कोई आए, तो उसे बांधकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में डॉग पलाते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में - फोटो : Pixabay
हरकतों पर ध्यान दें
  • आपके साथ जब डॉग रहने लगता है, तो आपको उसकी आदतों पर ध्यान देना है। अगर आपका डॉग किसी को बार-बार काटने जाता है या छोटी सी बात पर भी गुस्सा करने को आता है। तो इस बारे में ध्यान रखें और नगर निगम से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें