Best Tips: शायद ही कोई ऐसा हो, जो अपने घर को साफ नहीं रखता होगा? क्योंकि हर कोई अपने घर की रोजाना सफाई करता है। लेकिन गंदगी और घर में आने वाले कीड़े-मकोड़ों से लोग काफी परेशान नजर आते हैं। यही नहीं, चूहे और चीटियां भी घर में आ जाती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जो चीज घर में नजर आ जाती है, वो है छिपकली और इससे छोटे बच्चे और लड़कियां ज्यादा डरती हैं। यही नहीं, छिपकली के घर में होने के कारण इसके खाने-पीने की चीजों में जाने का भी डर बना रहता है। ऐसे में लोग छिपकली को घर से भगाने की कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन वो भाग नहीं पाती है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप छिपकली को भगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...