Exchange Torn And Old Notes India: भारत में हर साल दिवाली के पावन अवसर पर घरों की अच्छे से साफ-सफाई की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस दौरान अक्सर लोगों को बक्से, पुरानी किताबों या अलमारियों के कोनों से ऐसे नोट मिल जाते हैं जो काफी पुराने, गंदे, मुड़े हुए या कटे-फटे होते हैं। इन नोटों को देखकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या अब ये बेकार हो चुके हैं या इन्हें बैंक में बदलकर इनके पूरे पैसे वापस मिल सकते हैं।
अगर आपको भी घर की सफाई के दौरान ऐसे पुराने या क्षतिग्रस्त नोट मिले हैं, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इनके बदले पूरे पैसे कैसे मिल सकते हैं।