How To Active PF UAN Number: नौकरी करने वाले लोगों को सैलरी के अलावा एक और चीज का लाभ दिया जाता है, जो सरकार की तरफ से होता है और वो है पीएफ का लाभ। जी हां, नौकरीपेशा लोगों के नियमों को तहत पीएफ खाते खोले जाते हैं। इन पीएफ खातों में एक निश्चित अमाउंट हर महीने कर्मचारी की सैलरी से काटकर जमा किया जाता है और कंपनी भी इतना ही पैसा जमा करती है। इस पर सरकार सालाना ब्याज भी देती है। वहीं, पीएफ खातों का संचालन, उसकी देखरेख सबकुछ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा किया जाता है।
वहीं, अब तक सबकुछ ऑनलाइन है यानी पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हुए हैं, बैलेंस चेक करना हो, पीएफ से पैसे निकालने हो आदि। ये सभी काम अब ऑनलाइन हो जाते हैं। पर क्या आपको अपना यूएएन नंबर याद है अगर नहीं, तो कोई बाद नहीं। क्योंकि अगर आप अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं, तो आप इसे दोबारा रिकवर कर सकते हैं। आपको इस काम को तुरंत कर लेना चाहिए। वरना पीएफ खाते से आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...