फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छूट गया बैग या मोबाइल? जानें कैसे वापस पा सकते हैं अपना सामान

Thu, 26 Nov 2026 06:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Lost Bag on Train How To Recover: अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग ट्रेन से उतरते हैं तो जाने अनजाने में या जल्दबाजी में उनका कोई सामान ट्रेन में छूट जाता है।
  • ऐसा होने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं, मगर आपको बता दें कि अगर समय पर समझादारी से काम लेते हैं तो आपका सामान वापस मिल सकता है। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में सामान छूट जाए तो क्या करें? - फोटो : AI
Forgot Mobile in Train Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय जल्दबाजी या भीड़ के कारण कई बार यात्रियों का बैग, मोबाइल या अन्य जरूरी सामान सीट या बोगी में ही छूट जाता है। ऐसी स्थिति में घबराना स्वाभाविक है, लेकिन परेशान होने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। समय पर सूचना मिलने से छूटे हुए सामान के मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

भारतीय रेलवे के पास लावारिस या छूटे सामान को खोजने और सुरक्षित रखने की तय व्यवस्था है। अगर आप यात्रा के दौरान या उतरने के तुरंत बाद याद आता है कि आपका सामान छूट गया है, तो बिना देर किए रेलवे की मदद ले सकते हैं। सही जानकारी और तत्परता से आप अपना कीमती सामान दोबारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
हेल्पलाइन नंबर से कैसे लें मदद?
  • सामान छूटने पर सबसे पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या शिकायत दर्ज कराएं।
  • इसके अलावा आप रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की सहायता भी ले सकते हैं।
  • कॉल करते समय अपनी ट्रेन नंबर, कोच, सीट नंबर और छूटे हुए सामान का सही विवरण जरूर बताएं, ताकि टीम तुरंत कार्रवाई शुरू कर सके।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
रेल मदद पोर्टल से कैसे ट्रैक करें?
  • आप ऑनलाइन रेल मदद पोर्टल या मोबाइल एप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • यहां छूटे हुए सामान से जुड़ा विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरनी होती है।
  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने सामान की तलाश का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
स्टेशन पर कैसे करें संपर्क?
  • अगर ट्रेन अभी स्टेशन से रवाना हुई है या अगले स्टेशन पर रुकने वाली है, तो तुरंत वहां के स्टेशन मास्टर या जीआरपी-आरपीएफ पोस्ट से संपर्क करें।
  • कई बार ट्रेन स्टाफ या सफाई कर्मी को छूटा हुआ सामान मिल जाता है, जिसे अगले स्टेशन या संबंधित विभाग को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
सामान वापस कैसे मिलता है?
  • सामान मिलने के बाद रेलवे या आरपीएफ की ओर से आपसे संपर्क किया जाता है।
  • सामान वापस लेने जाते समय अपनी पहचान से जुड़ा वैध दस्तावेज, टिकट या यात्रा का प्रमाण और सामान से जुड़ी पहचान जरूर साथ रखें।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद आपका सामान आपको सुरक्षित सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें