फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग से कट गया डबल टोल? जानें रिफंड पाने की पूरी और आसान प्रक्रिया

Thu, 26 Nov 2026 06:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Fastag Double Toll Refund: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जहां फास्टैग से दो बार टोल कट जाता है।
  • कई  बार लोग घबरा जाते हैं, लेकिन आपको बता दें अगर गलती से दो बार टोल कटता है तो आप उसका रिफंड पा सकते हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फास्टैग डबल टोल रिफंड - फोटो : AI
Double Toll Deducted Fastag How To Get Refund: हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते समय कई बार ऐसा होता है कि टोल प्लाजा पार करने के कुछ ही मिनटों में या अगले टोल पर आपके फास्टैग वॉलेट या बैंक खाते से दो बार टोल कट जाता है। कई बार तकनीकी गड़बड़ी, नेटवर्क स्लो होने, आरएफआईडी रीडर की खराबी या सिस्टम में देरी के कारण एक ही सफर का शुल्क दो बार कट जाता है।

आम वाहन चालकों को अक्सर लगता है कि कटा हुआ अतिरिक्त पैसा वापस नहीं मिल सकता, जबकि ऐसा नहीं है। नियमों के तहत अगर गलत तरीके से या दो बार टोल कटा है, तो आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं। बस इसके लिए आपको सही प्रक्रिया और समयसीमा की जानकारी होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या डबल टोल का रिफंड मिल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या डबल टोल का रिफंड मिल सकता है?
  • जी हां, अगर आपके फास्टैग से एक ही ट्रांजेक्शन या एक ही टोल के लिए दो बार पैसे कटे हैं, तो आप पूरा अतिरिक्त शुल्क रिफंड के रूप में वापस ले सकते हैं।
  • आमतौर पर सिस्टम की खराबी से कटी अतिरिक्त राशि कुछ दिनों में अपने आप भी वापस आ जाती है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता।
  • इसलिए पैसे न लौटने पर इंतजार करने के बजाय शिकायत दर्ज करना बेहतर रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक या एप से कैसे करें शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
बैंक या एप से कैसे करें शिकायत?
  • सबसे पहले अपने फास्टैग जारी करने वाले बैंक के कस्टमर केयर या मोबाइल एप में जाएं और संदिग्ध या डबल कटे टोल ट्रांजेक्शन को चुनें।
  • वहां गलत कटौती या चार्ज बैक से जुड़ा विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
  • कई बैंकों के एप और नेटबैंकिंग में सीधे विवाद दर्ज करने की सुविधा मिलती है, जिससे प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है।

4 of 5
Toll plaza - फोटो : Adobe Stock
NHAI हेल्पलाइन से कैसे लें मदद?
  • अगर बैंक स्तर पर समस्या हल नहीं होती है या आपको तुरंत सहायता चाहिए, तो आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन 1033 पर कॉल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा संबंधित टोल प्लाजा की रसीद, गाड़ी नंबर और ट्रांजेक्शन डिटेल संभालकर रखें।
  • जरूरत पड़ने पर आप संबंधित टोल ऑपरेटर या बैंक के नोडल अधिकारी के पास भी अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toll plaza - फोटो : Adobe Stock
रिफंड आने में कितना समय लगता है?
  • शिकायत दर्ज होने के बाद बैंक और टोल सिस्टम आपके लेनदेन की जांच करते हैं।
  • अगर दावा सही पाया जाता है, तो अतिरिक्त कटी रकम सीधे उसी फास्टैग अकाउंट या जुड़े खाते में वापस भेज दी जाती है।
  • आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ कार्यदिवसों में पूरी हो जाती है, इसलिए समय-समय पर अपना स्टेटमेंट चेक करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें