फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Ticket Rules: फ्लाइट में कितने साल तक के बच्चों का टिकट खरीदना है जरूरी? जरूर जान लें ये बात

Wed, 19 Feb 2025 01:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि फ्लाइट में कितने साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Flight Ticket Rules For Kids - फोटो : Amarujala

लंबी दूरी का सफर कम समय में तय करने के लिए फ्लाइट काफी सुविधाजनक साधन है। हालांकि, फ्लाइट से सफर करने पर दूसरे साधनों की तुलना में किराया थोड़ा ज्यादा लगता है। वहीं अगर आप अपने बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर करते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। ट्रेन में जहां पांच साल तक के बच्चे बिना टिकट के सफर कर सकते हैं, वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि फ्लाइट में कितने साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। फ्लाइट में बच्चों के टिकट के लिए अलग से नियम बनाए गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कितने साल के बाद फ्लाइट में सफर करने के लिए बच्चों का टिकट लेना जरूरी होता है?

विज्ञापन

2 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

अगर आपका बच्चा 2 साल से छोटा है और आप उसके साथ फ्लाइट में सफर कर रहे हैं, तो उसके लिए आपको अलग सीट की जरूरत नहीं होती है। 2 साल से कम उम्र के बच्चे को आप अपनी गोद में लेकर सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

वहीं कुछ एयरलाइंस में सफर करने के लिए आपको छोटे बच्चों का इंफेंट टिकट लेना जरूरी होता है। इंफेंट टिकट वयस्क टिकट की तुलना में सस्ते होते हैं। एयरलाइंस की तरफ से बच्चों के लिए खास तरह की सीट या बेसिनेट प्रदान किया जाता है।

PPF: इस सरकारी स्कीम में बिटिया की शादी के लिए करें 12 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में इकट्ठे हो जाएंगे 39 लाख

4 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

अगर आप फ्लाइट में इंफेंट के साथ सफर कर रहे हैं, तो आपको सीटिंग अरेंजमेंट और सेफ्टी गाइडलाइंस के बारे में जरूर पता करना चाहिए। वहीं अगर आपके बच्चे की उम्र 2 से लेकर 12 साल के बीच है, तो फ्लाइट में उसके लिए सीट जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
इस कारण आपको 2 से लेकर 12 साल की उम्र के बच्चों का टिकट खरीदना होगा। हालांकि, इन टिकटों की कीमत थोड़ी कम होती है। इसके अलावा 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को एयरलाइंस वयस्क यात्री मानती है। इस कारण 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का पूरा टिकट खरीदना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें