लंबी दूरी का सफर कम समय में तय करने के लिए फ्लाइट काफी सुविधाजनक साधन है। हालांकि, फ्लाइट से सफर करने पर दूसरे साधनों की तुलना में किराया थोड़ा ज्यादा लगता है। वहीं अगर आप अपने बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर करते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। ट्रेन में जहां पांच साल तक के बच्चे बिना टिकट के सफर कर सकते हैं, वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि फ्लाइट में कितने साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। फ्लाइट में बच्चों के टिकट के लिए अलग से नियम बनाए गए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कितने साल के बाद फ्लाइट में सफर करने के लिए बच्चों का टिकट लेना जरूरी होता है?