फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: जानिए कौन सा बैंक दे रहा वरिष्ठ नागरिकों को FD पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट?

Fri, 09 Jun 2023 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bank RD Interest Rate - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। गौरतलब बात है कि देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो निवेश के ऐसे विकल्पों की तलाश करती है, जहां उसको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में कई लोग ज्यादातर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। देश में एक बड़ी संख्या बुजुर्गों की है। रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोग अपने पैसों को उन जगहों पर इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं, जहां अच्छी मात्रा में इंटरेस्ट रेट मिलता हो। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अच्छा इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आइए जानते हैं इन बैंकों के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Alert - फोटो : Istock

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 211 दिनों से लेकर 1 साल की एफडी पर 6.40 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं आम नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 5.88 प्रतिशत है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी करा रहा सिर्फ इतने रुपये में थाईलैंड की सैर, जानिए क्या मिल रही सुविधाएं
विज्ञापन

3 of 5
Punjab National Bank - फोटो : Istock

पंजाब नेशनल बैंक 

पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 7.30 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 6.80 प्रतिशत है।   

4 of 5
Punjab National Bank - फोटो : Istock
वहीं पंजाब नेशनल बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक में एफडी कराने के लिए 7.60 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। ऐसे में आप यहां अपनी एफडी कराकर अच्छा खासा इंटरेस्ट रेट पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
FD Rates In HDFC Bank - फोटो : Istock

एचडीएफसी बैंक

वरिष्ठ नागरिकों को यह बैंक एक साल से लेकर 15 महीनों से कम अवधि वाली एफडी पर 7.10 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें