फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ये हैं भारत के पांच सबसे लंबे रेलवे रूट, जानिए डिटेल्स

Mon, 25 Nov 2024 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। इसका एक विशाल नेटवर्क भारत में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र के जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। किन्हीं और साधनों की तुलना में भारतीय रेलवे ज्यादा सुविधाजनक और किफायती यातायात का साधन है। इसी वजह से देश में हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वहीं क्या आपको भारत के लंबे रेलवे रूट के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको भारत के पांच सबसे लंबे रेलवे रूट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

फिरोजपुर कैंट जंक्शन से रामेश्वरम

भारत का पांचवां सबसे लंबा रेलवे रूट फिरोजपुर कैंट जंक्शन से लेकर रामेश्वरम तक का है। इस रूट की कुल दूरी 3544 किलोमीटर है। इस रूट पर फिरोजपुर कैंट और रामेश्वरम एक्सप्रेस चलती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

तिरुलेनवेली जंक्शन से माता वैष्णो देवी कटरा

भारत का चौथा सबसे लंबा रेलवे रूट तिरुलेनवेली जंक्शन से माता वैष्णो देवी कटरा का है। इस रूट की कुल लंबाई 3642 किलोमीटर है। इस रूट पर तिरुलेनवेली-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। 

Fridge: सर्दियों में कर रहे हैं फ्रिज का इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है खराब
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा

वहीं बात अगर भारत के तीसरे सबसे लंबे रेलवे रूट की करें तो वह कन्याकुमारी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा का रूट है। इस रूट की कुल लंबाई 3977.7 किलोमीटर है। इस रूट पर हिमसागर एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

सिलचर से तिरुवनंतपुरम

वहीं भारत का दूसरा सबसे लंबा रेलवे रूट सिलचर से तिरुवनंतपुरम का है। इसकी कुल लंबाई 3915 किलोमीटर की है। इस रूट पर तिरुवनंतपुरम सिलचर अरोनाई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी

वहीं बात अगर भारत के सबसे लंबे रेलवे रूट की करें तो यह डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी तक का है। इसकी कुल लंबाई 4154.1 किलोमीटर है। इस रूट पर विवेक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। 

IRCTC: नए साल पर बैंकॉक और पटाया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें