फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Safety Tips: आग लगने पर सुरक्षित बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान, ये गलतियां की तो फंस सकते हैं आप

Fri, 05 Jun 2026 08:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

High-Rise Building Fire Escape: कहीं भी आग लगने पर किसी व्यक्ति का घबराना स्वभाविक है। ऐसे में बहुत से लोग घबराकर कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से कई बार स्थिति काफी भयावह हो जाती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आग लगने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
आग लगने पर क्या करें क्या न करें? - फोटो : AI
Closed Space Fire Evacuation Tips: आग लगने की घटना किसी भी इंसान के लिए सबसे डरावना अनुभव हो सकती है, लेकिन ऐसे समय में घबराहट से ज्यादा समझदारी और सही जानकारी जान बचाती है। चाहे आप किसी ऊंची इमारत (हाई-राइज) में हों, किसी बंद कमरे में फंसे हों या किसी खचाखच भरे पब्लिक प्लेस पर हों, हर जगह आग से निपटने और सुरक्षित बाहर निकलने की रणनीति अलग होती है। 

चाहें दिल्ली के मालवीय नगर के होटल की घटना हो या इंदौर के माल में लगी आग की। हाल के दिनों आग लगने और आग लगने से हताहत होने की कई खबरें आ रही हैं। ऐसे में अगर कभी आग लगती है तो अनजाने में की गई छोटी सी गलती भी इंसान को आग के चक्रव्यू में फंसा सकती है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि अलग-अलग स्थितियों में आग लगने पर आपको तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
ऊंची बिल्डिंग या फ्लैट में आग लगने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
ऊंची बिल्डिंग या फ्लैट में आग लगने पर क्या करें?
 
  • अगर आप किसी बहुमंजिला इमारत में हैं, तो आग लगने पर भूलकर भी लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, केवल सीढ़ियों से नीचे उतरें। 
  • ऐसी स्थिति में अपने सामान का मोह न करें, जितना जल्दी हो सके उस बिल्डिंग से नीचे उतरें।
  • अगर फ्लैट से बाहर निकलना नामुमकिन हो, तो दरवाजे के नीचे गीला कपड़ा लगा दें ताकि धुआं अंदर न आए, और बालकनी या खिड़की के पास जाकर मदद के लिए इशारा करें।
विज्ञापन

3 of 5
पब्लिक प्लेस और भगदड़ की स्थिति - फोटो : Adobe Stock
पब्लिक प्लेस और भगदड़ की स्थिति
  • किसी मॉल या सिनेमाघर जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर आग लगने पर तुरंत 'एग्जिट' साइन को देखें।
  • जब एग्जिट का साइन दिखे तो आप अपने नजदीक वाले एग्जिट को प्राथमिकता दें, संभव हो तो ये भी देखें कि जिस गेट से कम भीड़ निकल रही हो आप उसी से निकलें।
  • अगर भगदड़ मच जाए, तो भीड़ के बहाव के विपरीत चलने की गलती कभी न करें, बल्कि भीड़ के साथ किनारे की तरफ बढ़ने की कोशिश करें और गिरने से बचें, क्योंकि गिरना जानलेवा हो सकता है।

4 of 5
बंद जगह पर फंसे होने पर - फोटो : Adobe Stock
बंद जगह पर फंसे होने पर
  • अगर आप किसी बंद कमरे या हॉल में हैं और धुआं भर गया है, तो सीधे खड़े होकर भागने के बजाय फर्श पर लेटकर (रेंगते हुए) बाहर निकलें।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पीछे एक दिलचस्प विज्ञान है। असल में धुआं हल्की होती है इसलिए वो उपर की तरफ जाती है, शुद्ध हवा नीचे होती है।
  • किसी भी बंद दरवाजे को खोलने से पहले उसे अपने हाथ के पीछे से छूकर देखें, अगर दरवाजा गर्म है तो उसे बिल्कुल न खोलें, क्योंकि दरवाजा खोलने से आग की लपटें अचानक दरवाजे से बाहर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग में ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें - फोटो : Adobe Stock
आग में ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें
  • किसी भी तरह की आग में सबसे पहले घबराना स्वाभीक है, लेकिन आप समझदारी से काम लें और तुरंत फायर ब्रिगेड (101) को फोन करें। 
  • अगर आपके कपड़ों में आग लग जाए, तो भागें नहीं, बल्कि तुरंत जमीन पर लेटकर गोल-गोल घूमें। 
  • कभी भी धुएं वाले रास्ते से न जाएं और अपनी जान को सामान से ज्यादा कीमती समझें।

अस्वीकरण: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी और जन-जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आग लगने या किसी भी आपातकालीन स्थिति में हर घटना के हालात अलग हो सकते हैं। संकट के समय स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड (101) और सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन ही सबसे सुरक्षित और सर्वोपरि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें