FD vs Mutual Fund Basic Difference: अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने और उस पर बेहतर ब्याज पाने के लिए लोग अक्सर फिक्स्ड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश का रास्ता चुनते हैं। हालांकि, इन दोनों निवेश विकल्पों की कार्यप्रणाली, जोखिम और मिलने वाले रिटर्न में बहुत बड़ा अंतर होता है।
जहां एफडी पूरी तरह सुरक्षित और निश्चित रिटर्न देने के लिए जानी जाती है, वहीं म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिम के साथ आता है लेकिन इसमें ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई के लिए दोनों में से कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।