फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB Tips: आपकी इन गलतियों से ब्लॉक हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट, पहले जान लें फिर नहीं होगी दिक्कत

Wed, 23 Nov 2022 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? - फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/
FB Tips and Tricks: अगर यूं कहा जाए कि आजकल लोग अपने मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिए करते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? जैसे- फेसबुक को ही ले लीजिए। यहां पर लोग अपनी आईडी बनाते हैं और उसके बाद अपने विचार, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। साथ ही एक-दूसरे से मैसेंजर के जरिए चैट, वॉइस और वीडियो कॉल तक करते हैं। यहां तक कि आजकल तो लोग फेसबुक के जरिए अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ कारणों की वजह से आपका अकाउंट तक ब्लॉक हो सकता है? तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि किन कारणों की वजह से फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? - फोटो : istock
इन कारणों से ब्लॉक हो सकता है आपका अकाउंट:-

नंबर 1
  • अगर आप फेसबुक पर किसी को धमकी देते हैं। फिर चाहे ये मैसेज के जरिए हो या फिर किसी पोस्ट के जरिए। साथ ही अगर आप किसी लड़की से अभद्र भाषा में बात करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, तो ऐसी स्थिति में अगर आपकी शिकायत होती है, तो आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आपको ध्यान रखना है कि कभी भी फेसबुक पर कोई ऐसी पोस्ट न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे। अगर आप ऐसा करते हैं, तो फेसबुक आप पर कार्रवाई करते हुए आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है।

4 of 5
किन कारणों से फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप एक फेसबुक यूजर हैं, तो फेसबुक पर कुछ भी ऐसा न करें जिससे कोई हिंसा या दंगा भड़के। हिंसा भड़काने वाली तस्वीरें, वीडियो, नफरत फैलाने वाली पोस्ट आदि अगर आप करते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। साथ ही आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • फेसबुक पर आपको कभी भी कोई ऐसी पोस्ट या एक्टिविटी नहीं करनी है, जिससे ये प्रतीत हो कि आप आतंकी गतिविधि में सम्मिलित हैं या इस तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाते हैं और फिर आपका फेसबुक अकाउंट भी ब्लॉक हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें