फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द आ सकती है 14वीं किस्त, यहां जानें किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

Thu, 29 Jun 2023 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों की इन कारणों से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार हो, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त मिलने वाली है। पर इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ काम पूरे कर लें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किसानों की किस्त किन कारणों से अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों की इन कारणों से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों की इन कारणों से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
  • आपने अगर अब ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे करवा सकते हैं। इसे आप खुद आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
किसानों की इन कारणों से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : i stock
नंबर 2
  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो ध्यान दें कि अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को जरूर लिंक करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों की इन कारणों से अटक सकती है 14वीं किस्त - फोटो : Istock
नंबर 3
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। भू-सत्यापन करवाने के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें