PM Kisan Mandhan Yojana
- फोटो : iStock
इस योजना के जरिए केंद्र सरकार गरीब किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना चाहती है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद किसानों को आर्थिक स्तर पर किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत का खसरा खतौनी, बैंक विवरण और पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।