फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fan Maintenance Tips: घर बैठे कैसे सुधारें पंखा? ये टिप्स हैं आपके काम के

Wed, 11 Mar 2026 12:53 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fan Making Noise What To Do: अगर आपका पंखा भी काफी आवाज कर रहा है तो आप बिना मैकेनिक को बुलाए खुद भी चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको उसका सही तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
पंखा कर कर रहा है आवाज तो क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
Pankha Awaz Kare To Kya Karein: घर में पंखा चलते समय कर कर की आवाज़ करना अक्सर परेशान कर देता है। यह सिर्फ शोर की समस्या नहीं है, बल्कि पंखे की उम्र और सुरक्षा के लिए भी चेतावनी हो सकती है। कई बार यह समस्या घिसे हुए बियरिंग, ढीले ब्लेड या मोटर में धूल जमने के कारण होती है।

 ज्यादातर लोग तुरंत मैकेनिक बुला लेते हैं, लेकिन छोटे घर में खुद कुछ आसान उपाय करके भी यह समस्या हल की जा सकती है। सही चेक और सफाई से पंखा लंबे समय तक बिना शोर के चल सकता है। 

इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे बिना किसी खर्च के, खुद घर पर पंखे की आवाज़ की जांच करें, मुख्य कारण पहचानें और उसे सुधारें। इसके अलावा नियमित रखरखाव के टिप्स भी साझा किए जाएंगे, जिससे पंखा लंबे समय तक सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से काम करे।

 
विज्ञापन

2 of 6
पंखा कर कर रहा है आवाज तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले पंखा बंद करें और बिजली काटें

सबसे पहले सुरक्षा के लिए पंखा बंद कर दें और स्विच ऑफ करके बिजली काट दें। ऐसा करना जरूरी है ताकि सफाई या चेकिंग के दौरान कोई शॉर्ट सर्किट या चोट न लगे। ऐसा न करने पर आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पंखा कर कर रहा है आवाज तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
अब ब्लेड और स्क्रू की जांच करें

पंखे के ब्लेड ढीले होने पर या स्क्रू कमजोर होने पर भी कर-कर की आवाज आ सकती है। इसलिए लाइट कटने के बाद पंखे के सभी ब्लेड और स्क्रू को कसें और सुनिश्चित करें कि कोई भाग हिल न रहा हो। 

 

4 of 6
पंखा कर कर रहा है आवाज तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
बियरिंग और मोटर में तेल लगाएं

कई बार तो पंखे की बियरिंग घिस जाने से भी शोर आता है। ऐसे समय में हल्का इलेक्ट्रॉनिक ऑयल या मशीन ऑयल लगाकर बियरिंग को चिकना करें। मोटर के अंदर भी अगर धूल जमा हो तो हल्का तेल डालना मदद कर सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पंखा कर कर रहा है आवाज तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
धूल और गंदगी साफ करें

ब्लेड, मोटर और माउंटिंग में धूल या गंदगी जम जाने से पंखे की गति पर असर पड़ता है और आवाज़ बढ़ जाती है। हल्के कपड़े, ब्रश या एयर ब्लोअर से पंखे को साफ करें। पंखे को कभी भी पानी से धोकर साफ न करें, ये मोटर को खराब कर सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंखा कर कर रहा है आवाज तो क्या करें? - फोटो : Freepik
अब ऐसे करें फाइनल चेक

सफाई और ऑइलिंग के बाद पंखा चालू करें। देखिए कि आवाज कम हुई या नहीं। अगर आवाज अभी भी आती है, तो कहीं कोई भाग ढीला या बियरिंग ज्यादा घिसी हो सकती है, जिसे बदलने की जरूरत है। इसके लिए आप मैकेनिक को बुलाकर चेक करा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें