Fake Pan Card: आपने अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के दस्तावेज बनवा रखें होंगे, क्योंकि समय-समय पर इनका काम पड़ता ही रहता है। जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और पैन कार्ड आदि। बात अगर पैन कार्ड की करें, तो ये कई काम आता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, आयकर रिटर्न दाखिल करना हो आदि। इन सबके बीच आपको अपने पैन कार्ड को जरूर चेक कर लेना चाहिए कि कहीं ये नकली तो नहीं है, क्योंकि पैन कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी तक हो सकती है। ऐसे में आप अपने पैन कार्ड को एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...