Fake Food Detection Tips: आज के समय में बाजार में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों में काफी मिलावट आ रही है। ऐसे में आपको ये चेक करना चाहिए कि आप बाजार से असली सामान खरीद रहे हैं या नहीं?
विज्ञापन
1 of 7
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : अमर उजाला
Simple Tips to Identify Adulterated and Fake Food Items: आज के समय में खाने-पीने के सामान में मिलावट एक गंभीर समस्या बन चुकी है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली लगभग हर खाने-पीने की चीज में किसी न किसी तरह की मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं। हल्दी, सरसों का तेल, जीरा, पनीर, घी और यहां तक कि अंडे भी नकली बनाए जा रहे हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं।
लंबे समय तक मिलावटी चीजों का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां, लीवर और किडनी की समस्या, हार्मोनल गड़बड़ी और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि हम घर पर ही असली और नकली चीजों की पहचान कैसे कर सकते हैं।
अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप मिलावटी खाने की पहचान कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको रोज़मर्रा की कुछ चीजों की असलियत पहचानने के आसान तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Freepik.com
नकली हल्दी की पहचान
हल्दी में अक्सर रंग या स्टार्च की मिलावट की जाती है।
इसकी जांच के लिए एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें।
अगर हल्दी नीचे बैठ जाए और पानी ऊपर से साफ रहे, तो हल्दी शुद्ध मानी जाती है।
अगर पानी तुरंत गाढ़ा पीला हो जाए या ऊपर रंग तैरने लगे, तो समझ लें कि हल्दी में रंग या केमिकल की मिलावट है।
विज्ञापन
3 of 7
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Adobe stock
नकली सरसों के तेल की पहचान
सरसों के तेल में अक्सर सस्ता रिफाइंड तेल मिलाया जाता है।
इसकी जांच के लिए तेल को फ्रिज में 1–2 घंटे के लिए रख दें।
नकली सरसों का तेल ठंड में जम जाता है या गाढ़ा हो जाता है, जबकि शुद्ध तेल नहीं जमता।
असली सरसों के तेल की खुशबू तेज और आंखों में हल्की जलन पैदा करने वाली होती है।
अगर खुशबू बहुत हल्की या केमिकल जैसी लगे, तो तेल नकली हो सकता है।
4 of 7
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Freepik.com
नकली जीरा की पहचान
नकली जीरा अक्सर रंगे हुए या रासायनिक तरीके से तैयार किए गए दानों से बनाया जाता है।
जीरे को हथेली पर रगड़ें, अगर हाथ पर रंग लग जाए तो जीरा नकली है।
एक और तरीका ये है कि जीरे को पानी में डालें।
असली जीरा नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली जीरा तैर सकता है या पानी का रंग बदल सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Adobe Stock
नकली पनीर की पहचान
नकली पनीर अक्सर केमिकल या डिटर्जेंट से बनाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
पनीर को गर्म पानी में डालकर देखें।
अगर पनीर ज्यादा टूटने लगे, रबर जैसा हो जाए या पानी दूधिया दिखने लगे, तो पनीर नकली हो सकता है।
असली पनीर नरम, स्पंजी और हल्का मीठा होता है।
विज्ञापन
6 of 7
नकली घी, पनीर और तेल से लेकर अंडे तक की पहचान कैसे करें ?
- फोटो : Adobe Stock
नकली घी की पहचान
बाजार में मिलने वाले देसी घी में वनस्पति या रिफाइंड तेल की मिलावट आम है।
इसकी पहचान के लिए एक चम्मच घी लेकर उसे हल्का गर्म करें।
शुद्ध घी बिना झाग के धीरे-धीरे पिघलता है और उसकी खुशबू साफ होती है।
अगर घी में झाग बने, जलने जैसी गंध आए या रंग बदल जाए, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
ठंड में शुद्ध घी जम जाता है, जबकि मिलावटी घी में अलग-अलग परतें दिख सकती हैं।