फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake E-Challan Alert: ई-चालान के आए मैसेज पर क्लिक करेंगे तो बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें कैसे बचें

Wed, 27 May 2026 07:21 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fake e-Challan Ko Kaise Pahechane: क्या आप जानते हैं कि फेक ई-चालान के मैसेज पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली हो सकता है? PIB Fact Check ने इस बार में बताया है कि कौन से मैसेज फेक हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फेक ई-चालान के मैसेज से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI
PIB Fact Check Of Fake e-Challan: जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं और तो और इस टेक्नोलॉजी के दौर में तो हर बार कई ऐसे तरीके सामने जाते हैं जिनसे लोगों को ठगने का काम किया जाता है।

जैसे- फेक ई-चालान। दरअसल, लोगों के पास मैसेज आते हैं कि उनकी गाड़ी का चालान कट गया है और दिए लिंक पर क्लिक करके अपने चालान को भरें। पर क्या आप जानते हैं ये मैसेज फेक हो सकते हैं, जो आपकी नाक के नीचे आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं? इस पर खुद PIB Fact Check ने जानकारी दी है...
विज्ञापन

2 of 5
फेक ई-चालान के मैसेज से कैसे बचें? - फोटो : X/@PIBFactCheck
PIB Fact Check ने क्या बताया?
  • PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से फेक ई-चालान को लेक पोस्ट किया
  • इसमें बताया गया कि व्हाट्सएप या फिर किसी अनजाने लिंक केजरिए भेजे गए ई-चालान पर भरोसा न करें
  • ये आपके मोबाइल में खतरनाक एपीके फाइल डाउनलोड करके आपका फोन हैक कर सकते हैं और आपकी बैंकिंग जानकारी चोरी हो सकती है
विज्ञापन

3 of 5
फेक ई-चालान के मैसेज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें ई-चालान के असली-नकली मैसेज की पहचान?
  • एक बात जान लें कि किसी मोबाइल नंबर या अनजाने नंबर से कभी आपको चालान कटने का मैसेज नहीं आता है
  • असली मैसेज परिवहन विभाग की तरफ से आता है
  • व्हाट्सअप या सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर आए किसी भी ऐसे मैसेज पर कभी विश्वास न करें और न क्लिक करें

4 of 5
फेक ई-चालान के मैसेज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
कहां चेक करें अपना चालान?
  • अगर आपको मैसेज आता है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है, तो उस मैसेज पर क्लिक न करें
  • बल्कि, ऐसे में आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी का कोई चालान कटा है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेक ई-चालान के मैसेज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर आपको अपनी गाड़ी का नंबर भरना होता है
  • फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरना होता है
  • इसके बाद अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है, तो आपको वो यहां दिख जाएगा
  • आप यहीं से उस चालान को भर भी सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें