Kamre Me Pani Chidanke Ke Fayde: मई के इस महीने में नौतपा की भीषण तपिश के कारण उत्तर भारत के कई जगहों का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसी खौलती गर्मी और लू से राहत पाने के लिए कई लोग रात को सोते समय अपने कमरे के फर्श पर पानी छिड़कते हैं।
असल में ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि ऐसा करने से कंक्रीट की तपन शांत होगी और कमरा ठंडा हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नौतपा की इस खास तरह की गर्मी में फर्श पर पानी डालना आपके कमरे को ठंडा करने के बजाय उसे एक भट्टी या 'ह्यूमिडिटी ओवन' में बदल सकता है? आइए इस लेख में समझते हैं कि रात को कमरे में पानी छिड़कने के पीछे का क्या विज्ञान है और इसके क्या फायदे व नुकसान होते हैं।