Fake App Alert: आजकल मोबाइल फोन के जरिए एक से एक काम मिनटों में हो जाते हैं। बिजली-पानी का बिल भरना हो, किसी को पैसे भेजने हो, घर बैठे खरीदारी करनी हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने अन्य काम आप मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन और वो एप होनी जरूरी है, जो काम आप करना चाहते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आजकल जालसाज फर्जी एप के जरिए आपकी गोपनीय जानकारी तक चुरा लेते हैं और उसके बाद आपके बैंक खाते से आपकी मेहनत की कमाई चुरा लेते हैं। इसलिए जब भी आप कोई एप डाउनलोड करें, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं और अगर इस तरह के एप आपके मोबाइल में पहले से हैं, तो इन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...