फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake App Alert: कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं फेक एप या वेबसाइट? सरकार ने बताया कैसे पता करें, जानें तरीका

Mon, 15 Dec 2025 08:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fake App Ki Phechan Kaise Karein: आज के समय में कई फेक एप या वेबसाइट हैं जो आपको ठगने का काम कर सकती हैं। इसलिए आपको इन्हें पहचानना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे नकली एप और वेबसाइट की पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
Fake App Safety Tips: अगर देखा जाए तो आज के समय में लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। इंटरनेट पर लगभग सभी तर की चीजें हैं जिन्हें लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। वहीं, मोबाइल में कई एप होती हैं जो हमारे काम को आसान बना देती हैं।

पर क्या आप जानते हैं कई एप या वेबसाइट ऐसी भी हैं जो देखने में एकदम असली लगती हैं, लेकिन ये फेक होती हैं? अगर आपको भी ये चेक करना है कि कौन सी फेक वेबसाइट या एप है, तो आप ये चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद ले सकते हैं। इस सरकारी वेबसाइट से आप नकली एप/ वेबसाइट की पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि कैसे आप असली-नकली एप/वेबसाइट के बारे में चेक कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे नकली एप और वेबसाइट की पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से चेक कर सकते हैं एप/वेबसाइट असली है या नकली:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी किसी एप या वेबसाइट के असली-नकली का पता लगाना है, तो आप ये बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले एनसीसीआरपी की आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/Default.aspx पर जाना है
  • यहां पर आपको वेबसाइट पर कई ऑप्शन दिखेंगे
विज्ञापन

3 of 5
कैसे नकली एप और वेबसाइट की पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • पर आपको यहां पर 'Report and Check Suspect' वाले सेक्शन में जाना है
  • फिर यहां पर आपको 'Suspect Repository' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां अंदर 'Check Suspect (Website/App)' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको 'Suspect Type' में जाकर चुनना है कि आपको वेबसाइट का पता करना है या फिर एप का, जो भी करना है उसे चुनें

4 of 5
कैसे नकली एप और वेबसाइट की पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद अगर वेबसाइट चुनी है तो उसका यूआरएल डालें और अगर एप का पता करना है, तो मोबाइल एप का नाम दर्ज करें
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होता है
  • फिर आपको 'Search' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा की एप-वेबसाइट असली है या नकली है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे नकली एप और वेबसाइट की पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
क्यों चेक करना चाहिए?
  • दरअसल, आज के इस दौर में कई फेक वेबसाइट/एप हैं जो आपका डाटा चुराने का काम करती हैं। कई एप तो लोगों का डाटा लेकर उन्हें ब्लैकमेल तक कर सकती हैं। आपकी गोपनीय जानकारी चोरी कर सकती हैं आदि। इसलिए आपको ये चेक कर लेना चाहिए कि ये एप या वेबसाइट असली है या नहीं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल सरकारी है जिसकी वजह से ये सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें