UPI Payment: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। सब्जी खरीदने से लेकर बिजली का बिल भरने और दोस्तों को पैसे भेजने तक, ज्यादातर काम यूपीआई के जरिए हो जाते हैं। इसकी वजह से लोगों को बैंक जाने या नकदी रखने की जरूरत कम पड़ती है, लेकिन कई बार यूपीआई से पेमेंट करते समय एक ऐसी परेशानी सामने आती है जिससे लोग घबरा जाते हैं।
मोबाइल पर पेमेंट फेल होने का मैसेज आता है, लेकिन बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर उनके पैसे कब वापस मिलेंगे और अगर बैंक देरी करता है तो क्या मुआवजा भी मिलता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इससे जुड़ा नियम जान सकते हैं...