Expired Medicine Disposal: बीमार होने पर हम डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लाते हैं, लेकिन अक्सर ठीक होने के बाद कुछ गोलियां, सिरप या कैप्सूल घर में ही बचे रह जाते हैं। समय बीतने के साथ ये दवाइयां एक्सपायर हो जाती हैं। एक आम इंसान अक्सर इन बेकार हो चुकी दवाओं को बिना सोचे-समझे सीधे घर के सामान्य कूड़ेदान या नाली में फेंक देता है।
बता दें कि आपकी यह एक छोटी सी लापरवाही पर्यावरण, बेजुबान जानवरों और खुद इंसानों के लिए जानलेवा मुसीबत खड़ी कर सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि एक्सपायर्ड दवाओं को खुले में फेंकना क्यों खतरनाक है और इन्हें नष्ट करने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है।