Who Is Best Ethanol or LPG: ये हम सभी जानते हैं कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से एलपीजी के दाम बढ़ने से लेकर देरी से गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने तक कई दिक्कतें हो रही हैं। सभी को एलपीजी गैस सिलिंडर मिल सके जिसके लिए सरकार ने कई जरूरी नियम और दिशा-निर्देश भी जारी किए।
वहीं, इन दिनों एथेनॉल वाले स्टोव की काफी चर्चा है। यही नहीं, इसे एलपीजी की जगह पर एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है औऱ खासतौर पर विदेशों से ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिशों के बीच एथेनॉल को एक सस्ता, स्वदेशी और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं एलपीजी और एथेनॉल में क्या अंतर है...