Ayushman Card Hidden Rules: केंद्र सरकार की 'आयुष्मान भारत योजना' देश के करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत मिलने वाले आयुष्मान कार्ड से हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। मगर आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि इस कार्ड से अस्पताल का हर एक खर्च पूरी तरह मुफ्त होता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।
इस योजना के कुछ बेहद महत्वपूर्ण और छिपे हुए नियम हैं, जिनके तहत कई तरह के इलाज और मेडिकल खर्चों के पैसे नहीं मिलते हैं। जानकारी के अभाव में कई बार मरीजों को अस्पताल में जेब से पैसे देने पड़ते हैं, जिससे वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में आयुष्मान कार्ड के नियमों और दांव-पेचों को समझते हैं।