Essential Shortcuts in Keyboard: लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हर जगह आम हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान शॉर्टकट कीज आपके काम को मिनटों में आसान बना सकती हैं? दरअसल, कई बार हम सामान्य कमांड्स के लिए माउस या टचपैड पर समय गंवा देते हैं, जबकि शॉर्टकट कीज से यही काम केवल एक या दो बटन दबाने से हो सकता है।
चाहे वह डॉक्यूमेंट एडिटिंग हो, ब्राउज़र नेविगेशन हो या विंडोज की सामान्य सेटिंग्स बदलना.....शॉर्टकट कीज का सही इस्तेमाल आपकी उत्पादकता बढ़ा सकता है और समय की बचत भी करता है।
इस लेख में हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण और उपयोगी शॉर्टकट कीज़ की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप रोज़ाना काम में आसानी से शामिल कर सकते हैं। इन्हें सीखकर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने के तरीके को और तेज़ और स्मार्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कंप्यूटर की 10 Shortcut Key
- फोटो : Freepik
1. कॉपी
Ctrl + C का इस्तेमाल किसी टेक्स्ट, फाइल या इमेज को कॉपी करने के लिए किया जाता है। यह माउस से कॉपी करने की तुलना में तेज और आसान तरीका है।
2. पेस्ट
Ctrl + V का प्रयोग कॉपी किए गए कंटेंट को किसी नई जगह पर चिपकाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
कंप्यूटर की 10 Shortcut Key
- फोटो : Freepik
3. कट
Ctrl + X का उपयोग टेक्स्ट, फाइल या फोल्डर को हटाकर दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है।
4. अनडू
Ctrl + Z का इस्तेमाल किसी गलती को तुरंत वापस करने के लिए किया जाता है, जैसे गलती से टेक्स्ट डिलीट करना या फाइल मूव करना।
4 of 6
कंप्यूटर की 10 Shortcut Key
- फोटो : Adobe Stock
5. रीडू
Ctrl + Y का उपयोग अनडू किए गए काम को दोबारा करने के लिए किया जाता है।
6. नई टैब खोलना
Ctrl + T का इस्तेमाल ब्राउज़र में नई टैब खोलने के लिए होता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
कंप्यूटर की 10 Shortcut Key
- फोटो : Adobe Stock
7. सभी टैब बंद करना
Ctrl + W का प्रयोग किसी भी ब्राउज़र टैब को तुरंत बंद करने के लिए किया जाता है।
8. सर्च
Ctrl + F का उपयोग किसी डॉक्यूमेंट या वेबपेज में किसी विशेष टेक्स्ट को खोजने के लिए किया जाता है।