Visa Free Travel: दुनिया के कई देशों में भारतीय नागरिकों को बिना वीजा यानी वीजा-फ्री प्रवेश की सुविधा मिलती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको यात्रा से पहले दूतावास के चक्कर नहीं काटने पड़ते और न ही वीजा की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
हालांकि, वीजा न होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के सीधे हवाई जहाज में बैठकर जा सकते हैं। जब आप उस देश के एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, तो वहां के आव्रजन यानी इमीग्रेशन अधिकारी आपके जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।