Metro Travel Rules 2026: मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगे स्वचालित सीढ़ियां यानी एस्केलेटर हमारी यात्रा को आसान बनाते हैं। मगर थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर लोग जल्दबाजी में एस्केलेटर पर चढ़ते समय सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे गिरने या कपड़ों के फंसने जैसी दुर्घटनाएं होती हैं।
बीते वर्षों में मेट्रो स्टेशनों पर ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां छोटी सी चूक भारी पड़ी है। सुरक्षित यात्रा के लिए यह समझना जरूरी है कि एस्केलेटर का सही उपयोग कैसे किया जाए और किन गलतियों से बचा जाए।