Consumer Court Complaint: अक्सर हम बाजार से सामान खरीदते समय एमआरपी यानी अधिकतम खुदरा मूल्य पर ध्यान नहीं देते, जिसका फायदा उठाकर कई दुकानदार ग्राहकों से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलते हैं। क्या आप जानते हैं कि एमआरपी से एक रुपया भी ज्यादा मांगना कानूनी अपराध है? उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत यह 'अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस' की श्रेणी में आता है।
अगर कोई दुकानदार आपसे ओवरचार्जिंग करता है, तो आपको चुप रहने के बजाय अपनी आवाज उठानी चाहिए। भारत सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन और पोर्टल बनाए हैं, जहां शिकायत करने पर दुकानदार के खिलाफ भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। आइए इसकी प्रक्रिया जानते हैं।