फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Update: किसी भी वक्त घर बैठे निकाल सकते हैं पीएफ खाते से एडवांस पैसा, जानें क्या है तरीका

Sat, 16 Jul 2022 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to Withdraw Advance PF Amount: पीएफ के एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
Withdraw Advance PF Amount: आज के समय में लगभग हर कोई एक समस्या से जरूर गुजरता है, और वो है पैसों की कमी। मतलब शायद ही कोई महीना ऐसा हो जहां लोगों को पैसों की समस्या न होती हो। इसमें खासतौर पर नौकरी पेशा वाले लोग शामिल होते हैं। सैलरी आने के बाद भी पैसे ऐसे खत्म हो जाते हैं कि जैसे कुछ आया ही नहीं हो। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उनकी सैलरी में से कुछ पैसे कटते हैं, जिनसे उन्हें कुछ सुविधाएं मिलती हैं। जैसे- पीएफ खाते का लाभ। दरअसल, हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा किया जाता है और फिर इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपको अपनी नौकरी के बीच में पैसों की अचानक जरूरत पड़ती है तो भी आप अपने इस पैसे को निकालकर अपना काम चला सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
How to Withdraw Advance PF Amount: पीएफ के एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं पैसा
  • दरअसल, सरकार ने पीएफ खाताधारकों को ये सुविधा दी है कि वो इस कोरोना काल में अपने पीएफ खाते से एडवांस तौर पर पैसे निकाल सकते हैं। इसमें घर बैठे और बेहद कम समय में पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है। वहीं, आप इस तरह दो बार एडवांस का पैसा अपने पीएफ खाते से निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
How to Withdraw Advance PF Amount: पीएफ के एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ का एडवांस पैसा:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी पैसों की जरूरत है, और आप अपने पीएफ खाते से एडवांस पैसा निकालना चाहते हैं। तो इसके लिए आापको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट व मेंबर ई-सेवा पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है।

4 of 6
How to Withdraw Advance PF Amount: पीएफ के एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करते हुए लॉगिन करना है। फिर आपको 'ऑनलाइन सेवाओं' में जाना है और यहां पर 'फॉर्म-31, 19, 10सी और 10डी' के विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन

5 of 6
How to Withdraw Advance PF Amount: पीएफ के एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको बैंक खाता संख्या भरकर इसे कंफर्म करना है। अब अपनी चेकबुक या पासबुक की स्कैन कॉपी को यहां अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to Withdraw Advance PF Amount: पीएफ के एडवांस पैसे निकालने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको पीएफ एडवांस निकालने के कारण के रूप में 'outbreak of pandemic' वाले विकल्प को चुनना है। अब आखिर में आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। इसके 3 दिन के अंदर आपके खाते में पैसे आ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें