PF Yearly Interest: लोग अपने आज के खर्चों को पूरा करने के अलावा अपने भविष्य के लिए बचत भी करते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों को इस्तेमाल करते हैं। कोई एफडी करवाता है तो कोई बैंक में पैसा जमा करता है और कई लोग शेयर मार्केट से लेकर कई अन्य चीजों में भी निवेश करते हैं। वहीं, जो लोग नौकीरीपेशा हैं उनकी पीएफ खाते में भी अच्छी बचत होती है।
दरअसल, कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने एक अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा करती है और इन पीएफ खातों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ मैनेज करता है। जो पैसे कर्मचरियों के पीएफ खाते में जमा होते हैं उस पर ईपीएफओ द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है, जो आपके पीएफ खाते में ही सालाना आता है। पर क्या आप जानते हैं आपके पीएफ खाते में कितना ब्याज आया है? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितना ब्याज आया है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...