फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO New Rule: UPI से निकाल सकेंगे PF के पैसे, जानें कब से लागू होगा नया नियम और कितने पैसे निकाल पाएंगे आप

Mon, 27 Apr 2026 12:20 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Withdrawal Limit Through UPI: पीएफ के पैसे यूपीआई के जरिए मई से निकाले जा सकते हैं। नया सिस्टम अपडेट किया जा रहा है और फिर आप अपने पीएफ के पैसों को यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ के पैसे यूपीआई से कब से निकाल सकेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
PF UPI New Rules And Limit: एक समय था जब पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए फॉर्म भरा जाता था और फिर उस फॉर्म पर पहले कंपनी से साइन करवाने होते थे। इसके बाद उस फॉर्म को पीएफ ऑफिस भेजा जाता था और उसके बाद अगर फॉर्म सही है, तो कुछ दिनों बाद बैंक अकाउंट में पैसे आते थे।

पर मौजूदा समय में पीएफ के पैसे ऑनलाइन अप्लाई कर आपके बैंक खाते में आ जाते हैं, लेकिन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा इस सिस्टम में भी तेजी लाते हुए यूपीआई के जरिए तुरंत पैसे निकालने की व्यवस्था की जा रही है। चलिए जानते हैं इस नए नियम और सुविधा के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ के पैसे यूपीआई से कब से निकाल सकेंगे? - फोटो : अमर उजाला
EPFO क्या बदलाव करने जा रहा है?
  • ईपीएफओ के नए डिजिटल सिस्टम CITES 2.O के तहत बदलाव हो रहा है
  • माना जा रहा है कि इसका काम पूरा हो चुका है और यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की अनुमति मई महीने के आखिर में दी जा सकती है
  • इससे यूएएन नंबर से लॉगिन कर, ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन कर आप सीधे यूपीआई के जरिए अपने बैंक खाते में तुरंत पैसे प्राप्त कर सकेंगे
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ के पैसे यूपीआई से कब से निकाल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
पीएफ के पैसे तुरंत कैसे निकाल सकेंगे?
  • नई सुविधा आने के बाद ईपीएफओ पोर्टल या एप पर लॉगिन करना होगा
  • यहां पर आपको कुल बैलेंस और निकालने वाले बैलेंस की जानकारी दी जाएगी
  • निकालने वाला बैलेंस वो बैलेंस होगा जिसे आप चाहें तो पूरा निकाल सकते हैं
  • फिर आपको अमाउंट भर और यूपीआई आईडी भरकर वेरिफिकेशन करवाना है 
  • इसके बाद सीधे आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे

4 of 5
पीएफ के पैसे यूपीआई से कब से निकाल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल पाएंगे?
  • नई सुविधा आने के बाद माना जा रहा है कि आप पीएफ खाते से एक साथ पूरा पैसा नहीं निकाल पाएंगे
  • आप अपने पीएफ खाते में कुल जमा राशि में से 75 फीसदी पैसा ही निकाल पाएंगे
  • बाकी 25 फीसदी पैसा आपको पीएफ खाते में रखना अनिवार्य होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ के पैसे यूपीआई से कब से निकाल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
नया नियम क्यों लाया जा रहा है?
  • जिन लोगों को पैसों की जरूरत हो, वे अपने पीएफ खाते से तुरंत पैसे निकालकर अपना काम चला सके
  • वहीं, पैसे निकालने की लिमिट इसलिए लगाई है ताकि लोग कुछ पैसा अपने भविष्य के लिए भी बचा सके

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें