PF Account Update: जब आप नौकरी करते हैं तो आपका जिस तरह से सैलरी अकाउंट खोला जाता है, ठीक वैसे ही नियमों के तहत आपका पीएफ खाता भी खोला जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ पीएफ से जुड़े हर एक काम को देखती है। इसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने कुछ अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इसके बाद इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है और इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, आप नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में पीएफ खाते में जमा पैसे को निकाल भी सकते हैं, लेकिन कई लोगों के पीएफ खाते में जन्मतिथि गलत प्रिंट होती है जिसकी वजह से उनको पैसे निकालने में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए अगर आपके पीएफ खाते में भी जन्मतिथि गलत हो गई है, तो आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...