अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में आपका भी खाता होगा, जिसमें आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा जमा होता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड का पैसा उनकी जिंदगी भर की कमाई होती है। जबतक आप नौकरी में रहते हैं, तब तक हर महीने आपके वेतन का कुछ हिस्सा पीएफ में जमा होता है और जब आप रिटायर होते हैं तो एक अच्छी खासी रकम आपके पास होती है। अगर आपका भी पैसा प्रोविडेंट फंड में जमा होता है, तो आप अपना पीएफ बैलेंस और स्टेटमेंट आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए आपको ईपीएफओ ऑफिस जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने पीएफ खाते का स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। यहां हम कुछ तरीके बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से खाते का बैलेंस जान सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है तरीका...