करोड़ों पीएफ खाताधरकों के लिए बड़ी खबर है। ईपीएफओ द्वारा अग्रिम दावों के लिए ऑटोसैटेलमेंट की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। ईपीएफओ के इस फैसले से उन लोगों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें इमरजेंसी के समय तत्काल पैसों की जरूरत होती है। इससे उन्हें तुरंत पीएफ खाते से फंड निकालने का एक्सेस मिल सकेगा। इस बारे में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोविड 19 के समय ईपीएफओ ने त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पहली बार अग्रिम दावों के ऑटो-सेटलमेंट की शुरुआत की थी।